
x
Solan. सोलन। सोलन की संडे सब्जी मार्केट में इस सप्ताह किसानों और स्थानीय उत्पादकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही और ताजी सब्जियों की खरीदारी के लिए लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। बाजार में विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां और फल उपलब्ध रहे, जिससे उपभोक्ताओं को सीधे किसानों से ताजा उत्पाद खरीदने का अवसर मिला। किसानों द्वारा बाजार में बड़ी मात्रा में सब्जियां लाई गई थीं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 100 किलोग्राम बीन्स, 40 किलोग्राम मिर्च, 40 से 50 किलोग्राम टमाटर, 100 किलोग्राम से ंअधिक प्याज, लगभग 80 किलोग्राम खुमानी, 20 किलोग्राम अरबी, 60 किलोग्राम जिमीकंद, 30 किलोग्राम पालक, 40 किलोग्राम गाजर, 40 किलोग्राम शिमला मिर्च तथा 20 लीटर देसी घी बाजार में बिक्री के लिए लाया गया।
स्थानीय उत्पाद भी उपभोक्ताओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। किसानों ने बताया कि संडे मार्केट उनके लिए अपनी उपज को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का एक बेहतर माध्यम बन रही है। इससे उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और उचित मूल्य मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं उपभोक्ताओं को भी ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां अपेक्षाकृत बेहतर दामों पर उपलब्ध हो जाती हैं। बाजार में टमाटर, प्याज और हरी सब्जियों की मांग सबसे अधिक रही। कई स्टॉलों पर दोपहर तकं अच्छी बिक्री दर्ज की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बाजारों से किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलता है। लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की। किसानों की आय बढ़ रही है। इससे उनको दाम भी अच्छे मिल जाते हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





