भारत

धर्मशाला वनडे का क्रेज, दो हजार की टिकट लगभग खत्म

Shantanu Roy
8 Jun 2026 5:25 PM IST
धर्मशाला वनडे का क्रेज, दो हजार की टिकट लगभग खत्म
x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 13 जून को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के पहले एकदिवसीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए आईपीएल मुकाबलों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर धर्मशाला पहुंचने वाला है। मैच से ठीक छह दिन पहले ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री को जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और कई श्रेणियों की टिकटें तेजी से समाप्त होने लगी हैं। जानकारी के अनुसार नॉर्थ-1, नॉर्थ-2, वेस्ट स्टैंड-3, ईस्ट स्टैंड-1 और ईस्ट स्टैंड-2 की टिकटों की कीमत दो हजार रुपए
रखी गई है।


वहीं, वेस्ट स्टैंड-2 की दो हजार रुपए वाली टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं और रविवार शाम तक यहां केवल लगभग 15 से 20 टिकटें ही शेष बची थीं। नॉर्थ पैवेलियन स्टैंड की टिकट 4500 रुपए निर्धारित की गई है। वेस्ट स्टैंड-1 और ईस्ट स्टैंड-3 की टिकटों की कीमत 6500 रुपए रखी गई है। पैवेलियन टैरेस की टिकट 10 हजार रुपए में उपलब्ध है। सबसे प्रीमियम श्रेणी क्लब लाउंज की टिकट 12500 रुपए रखी गई है। रविवार शाम तक क्लब लाउंज की अधिकांश टिकटें बिक चुकी थीं।
Next Story