भारत

Sikar शहर में डम्पर खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी

Shantanu Roy
22 Sept 2024 5:36 PM IST
Sikar शहर में डम्पर खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी
x
Sikar. सीकर। अशोक लीलैंड कंपनी का डंपर बेचने के बाद शिकायतकर्ता से लाखों रुपए की धोखाधड़ी और पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से डंपर खरीद लिया और अब पैसे देने से मना कर रहा है। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में किशोर सिंह (57) निवासी नवलगढ़ रोड, सीकर ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम का अशोक लीलैंड कंपनी का डंपर रविंद्र कुमार निवासी नवलगढ़,
झुंझुनू को बेच दिया।

डंपर का सौदा 14 लाख 50 हजार रुपए में हुआ था। जिसमें से आरोपी ने 4 लाख 50 हजार किशोर साई के रूप में दे दिए। बाकी के पैसे 45 दिन में देकर डंपर की आरसी नाम करवाने का आश्वासन दिया। अशोक सिंह, आरोपी के झांसे में आ गया और उसने अपना डंपर आरोपी को दे दिया। आरोपी ने कुछ समय बाद 50 हजार रुपए शिकायतकर्ता को और दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने बाकी पैसे देने से मना कर दिया। डंपर का इंश्योरेंस व फिटनेस भी खत्म हो गया है। आरोपी 5 लाख रुपए देने से मना कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई प्रभु सिंह कर रहे है।
Next Story