छत्तीसगढ़

लोमड़ी के हमले से आधा दर्जन लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

Nil dhankar
22 Sept 2024 3:08 PM IST
लोमड़ी के हमले से आधा दर्जन लोग घायल, दहशत में ग्रामीण
x
छग

लोरमी lormi news। मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने बीती रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Mungeli Forest Range

खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का उत्पात का मामला लगातार सामने आ रहा है. खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है. घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

Next Story