
x
FIR दर्ज.
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक शातिर ठग को पकड़ा गया है, जो लोगों को फॉरेन टूर के पैकेज देने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका था. उसे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसे पहले भी 2019 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से ठगी करना शुरू कर दिया था.
एजेंसी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि ठगी का आरोपी सूर्यकांत झा बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है. उसने एक फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर ऑफिस खोल रखा था. इसी के साथ उसने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों के जरिए विदेश यात्रा पैकेजों का प्रचार किया, जिनमें सस्ते और आकर्षक ऑफर देने की बात कही गई थी. उन ऑफर को देखकर कई लोग उसके झांसे में आ गए.
पुलिस का कहना है कि 11 दिसंबर 2024 को उद्यम विहार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने नवंबर 2024 में एक ट्रैवल कंपनी से थाईलैंड घूमने के लिए पैकेज बुक किया था. उसने कंपनी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद कंपनी ने फोन कॉल और ईमेल का जवाब देना बंद कर दिया.
शिकायत के आधार पर उद्यम विहार थाने में केस दर्ज कर जांच की गई. पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया और उसे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी सूर्यकांत झा पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में साल 2019 में पकड़ा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से लोगों को ठगना शुरू कर दिया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ कोई और लोग भी इस ठगी में शामिल थे या नहीं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





