भारत

फर्जीवाड़े का फॉर्मूला: 1 आदमी, 122 कंपनियां और 1811 करोड़ का कारोबार!

jantaserishta.com
1 Nov 2025 10:51 PM IST
फर्जीवाड़े का फॉर्मूला: 1 आदमी, 122 कंपनियां और 1811 करोड़ का कारोबार!
x
फर्जीवाड़ा सामने आया
Moradabad मुरादाबाद: राज्य कर विभाग की टीम ने एक बड़े GST घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे विभाग को हैरान कर दिया। विभाग की जांच में सामने आया कि एक ही व्यक्ति के नाम पर 122 फर्जी फर्में रजिस्टर्ड थीं, जिनका कुल टर्नओवर 1811 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इन फर्मों के जरिए करीब ₹340 करोड़ रुपये के जीएसटी की चोरी की गई है। राज्य कर विभाग की सचल दल टीम ने मुरादाबाद में आयरन स्क्रैप से भरे दो ट्रक पकड़े, जिनके दस्तावेजों की जांच में यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। दस्तावेजों में दर्ज कंपनियों के पते पर जब टीम ने छापा मारा, तो वहां कोई कारोबार या कंपनी मौजूद नहीं मिली। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अंकित नामक व्यक्ति के दो मोबाइल नंबरों पर 122 फर्में रजिस्टर्ड थीं। इन फर्मों के माध्यम से देश के 20 राज्यों में कारोबार दिखाया गया, लेकिन अधिकांश कंपनियां केवल कागजों पर मौजूद थीं।
फर्जी दस्तावेजों से हुआ करोड़ों का लेन-देन
जांच के दौरान विभाग को कई फर्जी GST रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट का पता चला, जिनका इस्तेमाल इन कंपनियों के लेन-देन में किया जा रहा था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि ये कंपनियां फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग कर रही थीं। इस घोटाले में अब तक कई कंपनियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें A.K. Enterprises भी शामिल है।
जांच में जुटी कई एजेंसियां
राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ और मुजफ्फरनगर में जांच के दौरान जिन पतों पर फर्में दर्ज थीं, वहां कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं मिली। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी कंपनियों के जरिए कर चोरी करने में लिप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना मुरादाबाद में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने दर्ज की दो FIR, 7 आरोपी चिन्हित
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस घोटाले में शामिल अंकित कुमार और सौरभ मिश्रा सहित 7-7 लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों और लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क देशभर में फैला है और अन्य राज्यों से भी जुड़ी कई कंपनियों की जांच अब की जा रही है।
आईटी टीम भी सक्रिय
इस घोटाले के सामने आने के बाद आयकर विभाग (IT) ने भी जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में फर्जी बिलिंग और लेन-देन कैसे संभव हुआ और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से कारोबारी या बिचौलिए शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक का मुरादाबाद का सबसे बड़ा GST फ्रॉड है। राज्य कर विभाग अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से भी संपर्क कर रहा है ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story