भारत

कुएं में उतरे 4 लोगों की मौत, गाय के बछड़े को बचा रहे थे सभी

jantaserishta.com
20 July 2026 8:41 AM IST
कुएं में उतरे 4 लोगों की मौत, गाय के बछड़े को बचा रहे थे सभी
x
दर्दनाक हादसा.
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर में रविवार की शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक बछड़े को बचाने के प्रयास में गांव के कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने के कारण मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. मृतकों की पहचान 41 वर्षीय दलबीर और नरेंद्र, 37 वर्षीय मोनू व एक प्रवासी मजदूर रामे के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि कुएं में बछड़ा गिर गया था. उसे निकालने के लिए एक-एक कर चारों लोग कुएं में उतरे, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों को कुएं से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुएं में भयंकर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री भी मौके पर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया. उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और गहन प्रयासों के बावजूद चारों लोगों को बचाया नहीं जा सका. वहीं, विधायक कुलदीप वत्स भी अपनी टीम के साथ हादसा स्थल और बाद में नागरिक अस्पताल पहुंचे व पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.
इधर, नागरिक अस्पताल में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच जाता, तो शायद चारों लोगों की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story