भारत

चार मासूम बच्चों की हत्या, साइको किलर महिला गिरफ्तार, जानें क्यों करती थी ऐसा

jantaserishta.com
3 Dec 2025 5:48 PM IST
चार मासूम बच्चों की हत्या, साइको किलर महिला गिरफ्तार, जानें क्यों करती थी ऐसा
x
जानें स्टोरी.
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी जलन और मानसिक विकृति के चलते अब तक चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुंदर या आकर्षक दिखने वाले बच्चों को खास तौर पर निशाना बनाती थी और हर बार उन्हें टब, बाथरूम के हौद या पानी के किसी छोटे कंटेनर में डुबोकर मार देती थी.
नौल्था गांव में 1 दिसंबर को एक शादी समारोह के दौरान छह साल की बच्ची विधि संदिग्ध परिस्थितियों में टब में मृत मिली. बच्ची की लंबाई टब से काफी बड़ी थी, जिससे हादसे पर शक गहरा गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला पर संदेह जताया और पूछताछ की. पूछताछ में उसने दिल दहला देने वाला खुलासा किया.
चार हत्याओं का खौफनाक सच
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने माना कि वह अब तक चार बच्चों को ‘सुंदर’ या ‘ध्यान खींचने वाले’ होने की वजह से मार चुकी है.
कब कब की हत्या?
2023: सोनीपत के बोहड़ गांव में अपनी ननद की बेटी को डुबोकर मारा
2023: उसी साल अपने सगे बेटे को भी पानी में डुबोकर खत्म कर दिया
2025: अपने मायके में अपनी भतीजी की हत्या की
1 दिसंबर 2025: नौल्था गांव में जेठानी की बेटी विधि को डुबोकर मारा
हर बार वह बच्चों को पानी में डुबोती और इसे हादसा बताकर बच निकलती थी. परिवार भी इसे दुर्घटना मानकर चुप रह जाता.
हत्या के बाद मनाती थी खुशी
पुलिस ने बताया कि महिला हत्या करने के बाद असामान्य खुशी दिखाती थी. पूछताछ में उसने बताया कि उसे उन बच्चों से जलन होती थी जो उससे या उसके बच्चे से ज्यादा सुंदर लगते थे.
36 घंटे में खुलासा
सीआईए-वन टीम ने केवल 36 घंटे में पूरे मामले से पर्दा उठा दिया. एसपी ने बताया कि यह केस बेहद संवेदनशील और खौफनाक था, क्योंकि आरोपी ने अपने अपराध छिपाने के लिए अपने ही बेटे को भी नहीं छोड़ा.
पुलिस हिरासत में महिला
महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या उसने और भी बच्चों को निशाना बनाया हो. यह घटना पूरे हरियाणा में सनसनी का विषय बन गई है, क्योंकि यह शायद पहली बार है जब एक महिला ने जलन के कारण चार मासूम बच्चों की सीरियल किलिंग को अंजाम दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null