भारत
एयरपोर्ट पर 2 करोड़ से ज्यादा का सोना पकड़ाया, 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jun 2023 5:06 PM IST

x
ग्रीन चैनल पार करने के बाद चारों यात्रियों को रोक लिया गया।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 4 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत 2,09,28,600 रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि सभी चार यात्री बैंकॉक से एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। ग्रीन चैनल पार करने के बाद चारों यात्रियों को रोक लिया गया।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने व्यक्तिगत और सामान की तलाशी लेने पर उनके पास से 4 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 9 लाख 28 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने संबंधित धाराओं के तहत सोने को जब्त करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tagsदिल्ली एयरपोर्टएयरपोर्ट2 करोड़सोनादिल्लीदिल्ली न्यूज़delhi airportairport2 croregolddelhidelhi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





