भारत

Nadaun क्षेत्र में करोड़ों की पांच सडक़ मार्गों के किए शिलान्यास

Shantanu Roy
18 Aug 2024 11:01 AM GMT
Nadaun क्षेत्र में करोड़ों की पांच सडक़ मार्गों के किए शिलान्यास
x
Nadaun. नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खरीड़ी मैदान में 62 करोड़ रुपए से बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर का शनिवार को शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नादौन क्षेत्र के पांच सडक़ मार्गों के उन्नयन कार्य के लिए भी भूमि पूजन किया। इनमें 35 करोड़ रुपए की लागत से भट्टा-सलौणी-दियोटसिद्ध, 49 करोड़ रुपए की लागत से रंगस-कांगू-धनेटा सडक़, 5.67 करोड़ रुपये की लागत से गेडिय़ां-बड़ैत्तर और 16 करोड़ रुपये की लागत से पनियाला-कश्मीर व धनेटा-बड़सर सडक़ में
सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी।


उन्होंने कहा कि इन सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। शनिवार को मुख्यमंत्री का नादौन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान काफी सं या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नेता उनके साथ मौजूद रहे। इस खेल परिसर के निर्माण के बाद कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर आयोजित की जाएंगी। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवा खेलों में अपना नाम कमा पाएंगे। इस खेल परिसर का 20 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां पर कई तरह की खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यहां आधुनिक तरीके से स्पोट्र्स कंप्लेक्स का निर्माण होगा।
Next Story