भारत

नोली खड्ड पर 22 मीटर स्पैन पुल का किया शिलान्यास

Shantanu Roy
26 March 2026 5:41 PM IST
नोली खड्ड पर 22 मीटर स्पैन पुल का किया शिलान्यास
x
Sujanpur. सुजानपुर। हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर नोली खड्ड के ऊपर 22 मीटर स्पैन के पुल का शिलान्यास सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विधायक का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।
Next Story