भारत

SSP रह चुके IPS गिरफ्तार, फर्जी हेरोइन केस में कार्रवाई

Nilmani Pal
29 Oct 2025 6:54 AM IST
SSP रह चुके IPS गिरफ्तार, फर्जी हेरोइन केस में कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पंजाब पुलिस के पूर्व SSP व AIG रशपाल सिंह को गिरफ्तार किया है. रशपाल सिंह दो साल पहले रिटायर हो चुके हैं. आरोप है कि 2017 के एक मामले में अमृतसर के एक व्यक्ति पर एक किलो हेरोइन का फर्जी केस दायर किया था. मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद रशपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज कर अब गिरफ्तार किया गया है.

रशपाल सिंह जब एसटीएफ चीफ थे, उनकी टीम ने गुरजंट सिंह उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति से एक किलो हेरोइन बरामद की थी. पुलिस ने हेरोइन की यह खेप बलविंदर सिंह के नाम पर दिखा दी गई, जबकि गुरजंट सिंह को रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बलविंदर सिंह को फंसाने के लिए एक फर्जी कहानी गढ़ी थी. ये मामला 2017 का है. अमृतसर के बलविंदर सिंह को रशपाल सिंह की टीम ने 3 अगस्त 2017 को सिविल अस्पताल पट्टी से गिरफ्तार किया था. बाद में उस पर एक किलो हेरोइन का केस दर्ज कर लिया था. उस पर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के भी आरोप लगाए गए. तीन अन्य आरोपियों के नाम मामले में जोड़ दिए थे.

बलविंदर सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने नवंबर 2019 में मामले की जांच के लिए डीजीपी डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन प्रमोद बान को आदेश दिया. जांच में डीजीपी की तरफ से बलविंदर सिंह की कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन का डाटा दिसंबर 2020 को हाई कोर्ट में दाखिल किया गया. कॉल डिटेल्स व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सवाल खड़े हुए और जनवरी 2021 को हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी.

Next Story
null