भारत

गुलाम नबी आजाद को लेकर पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात

jantaserishta.com
27 Aug 2022 12:28 PM IST
गुलाम नबी आजाद को लेकर पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

श्रीनगर: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने शनिवार को दावा किया है कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व विधायक ने शनिवार को आजाद से मुलाकात की और कहा, "हम आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम नहीं हैं।"

गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में आजाद ने पार्टी से बाहर निकलने के पीछे के कारणों के रूप में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने और ''चाटुकारों की मंडली" के बढ़ते बोलबाला का हवाला दिया।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए उनकी "अपरिपक्वता" को जिम्मेदार ठहराया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे। आजाद ने कहास "मैं जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपना संगठन स्थापित करूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होउंगा।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story