भारत

AC ब्लास्ट की घटना में पूर्व IAS अधिकारी की मौत

Nilmani Pal
29 May 2026 7:00 AM IST
AC ब्लास्ट की घटना में पूर्व IAS अधिकारी की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। हौज खास इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई. इस आग में देश के पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानि CCI के चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई. वो 80 साल के थे. वो दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ गए. आग AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट की वजह से लगी थी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

बुधवार की रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर हौज खास थाने को एक PCR कॉल आई. कॉल में बताया गया कि हौज खास के मकान नंबर R-15 में आग लग गई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दो फायर टेंडर्स यानी दमकल गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया. उस वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे. इनमें परिवार के सदस्य और घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे. दो लोगों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. इनमें से एक थे 80 साल के धनेंद्र कुमार, जिन्होंने AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान धुएं की वजह से दम तोड़ दिया. उनके बेटे को भी इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आग AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट की वजह से लगी थी. क्राइम टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच की. इलेक्ट्रिकल यानी बिजली से जुड़ी जांच अभी चल रही है. मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस को अभी तक किसी गड़बड़ी या साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है.

धनेंद्र कुमार का जन्म 1946 में हुआ था. उन्होंने 1968 बैच के IAS अधिकारी के तौर पर अपनी सरकारी नौकरी शुरू की थी. अपने लंबे करियर में उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया. केंद्र सरकार में उन्होंने रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम किया. इसके अलावा वो ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे.

Next Story