भारत

पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के घुटने की हुई सर्जरी

Nilmani Pal
11 Feb 2026 6:24 AM IST
पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के घुटने की हुई सर्जरी
x

पंजाब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उनके घुटने की सर्जरी हो रही है, इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल में उनके कई परिचित उनसे मिलने पहुंच रहे हैं.

फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भर्ती हैं, हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है. इससे पहले सर्जरी की वजह से वह लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे थे. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और 2027 के लिए तैयार हैं. अक्टूबर 2025 में उन्होंने फरीदकोट समेत कई जगहों पर बीजेपी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने खुद को फिट और एक्टिव बताया था और 2027 के चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही थी. इन कार्यक्रमों में उन्होंने नशे और गैंगस्टर जैसे मुद्दों पर बयान दिए थे और बीजेपी को मजबूत करने की अपील की थी.

हाल ही में 1 फरवरी को वह जालंधर के डेरा बल्लन में प्रधानमंत्री के साथ भी नजर आए थे. फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और राजनीतिक सहयोगियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Next Story
null