भारत

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने MLA पद से दिया इस्तीफा, कल CM की कुर्सी से हटाया गया था

jantaserishta.com
13 March 2024 3:10 PM IST
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने MLA पद से दिया इस्तीफा, कल CM की कुर्सी से हटाया गया था
x

फाइल फोटो

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. एक दिन पहले (12 मार्च) ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. बता दें कि इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे.
त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने कहा,'जो भी मेरी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी वो और भी सुचारू रूप से पूरी करूंगा.' बता दें कि खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल सीट से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे. फिलहाल वह हरियाणा के गुरुक्षेत्र से सांसद हैं.
दरअसल, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वासमत पेश करने का प्रस्ताव दिया था. सैनी ने आज यानी की बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया, जो ध्वनिमत से पास हो गया. इसके साथ ही हरियाणा की नई सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story