भारत

पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, सेना के जवानों ने मस्जिद में घुसकर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए

jantaserishta.com
25 Jun 2023 2:54 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, सेना के जवानों ने मस्जिद में घुसकर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए
x

DEMO PIC 

उन्होंने कहा ये जवान 50 आरआर के थे।
श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कथित तौर पर सेना के कुछ जवानों की मस्जिद में घुसने की राज्य के राजनीतिक हलके में निंदा हो रही है। पुलवामा जिले के ज़दूरा गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि सेना के कुछ जवान स्थानीय मस्जिद में घुस गए और मुसलमानों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया। हालांकि, सेना की ओर से इस घटना के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, गुलाम नबी आज़ाद, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मांग की कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटना की पुष्टि कराएं और सही साबित होने पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करें। इसी तरह की निंदा पूर्व मंत्री और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद गनी लोन की ओर से भी की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story