
x
Shimla. शिमला। फायर सीजन में इस वर्ष अब तक 133 मर्तबा प्रदेश के जंगल दहक चुके है और इससे 2396.16 हेक्टेयर क्षेत्र आग की भेंट चढ़ चुका है। बड़ी बात यह है कि इन घटनाओं की जद में आकर 126.91 हेक्टेयर में किया गया पौधा रोपण को नुक्सान पहुंचा है। वन विभाग की ताजा फोरेस्ट फायर रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 133 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 2394.16 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया है। प्रदेश में फायर सीजन में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं मंडी सर्किल में हुई हैं। यहां 47 मामलों में 259.2 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। शिमला सर्किल में भले ही घटनाएं कम रही हों, लेकिन यहां सबसे अधिक 1544.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र अब तक जला है।
इसमें 1512.65 हेक्टेयर प्राकृतिक वन क्षेत्र शामिल है। विभाग के धर्मशाला सर्किल में 26 आग की घटनाओं ने 82.7 हेक्टेयर क्षेत्र को प्रभावित किया। इसी तरह नाहन सर्किल में 27 घटनाओं में 346.8 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ। हमीरपुर सर्किल में सात घटनाओं में 24.8 हेक्टेयर क्षेत्र जला, जबकि सोलन सर्किल में चार घटनाओं से 34.3 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। बिलासपुर सर्किल में अब तक आग की चार घटनाओं में 12 हेक्टेयर, चंबा और ग्रेट हिमालयन नेशनल पॉर्क कुल्लू में आग की दो-दो घटनाओं में क्रमश: 12.5 व 21 हेक्टेयर क्षेत्र आग की भेंट चढ़ा है। सर्किल रामपुर के तहत इस वर्ष फायर सीजन में एक घटना दर्ज हुई है और इससे 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





