भारत

कैबिनेट मंजूरी को जाएंगे वनरक्षक भर्ती नियम, आज होगी बैठक

Shantanu Roy
20 July 2026 3:55 PM IST
कैबिनेट मंजूरी को जाएंगे वनरक्षक भर्ती नियम, आज होगी बैठक
x
शिमला। हिमाचल में सहायक वन रक्षकों के लिए नियमों का पूरा खाका तैयार हो गया है। अब इसे प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा विभाग क की ओर से सहायक वन रक्षकों का अलग से कैडर बनाने का भी प्रस्ताव है। सहायक वन रक्षकों के 500 पद भरने के लिए पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। लिहाजा अब सोमवार को होने जा रही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आरएंडपी नियमों और सहायक वनरक्षकों का अलग कैडर के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने के उपरांत सहमति मिल सकती है। बहरहाल अब सबकी निगाहें सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर
टिकी हुई है।


राज्य सरकार ने वन विभाग में 500 वन रक्षकों के पदों को समाप्त कर असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए वन विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का खाका भी तैयार कर लिया है। पता चला है कि सरकार सहायक वन रक्षकों का अलग से कैडर बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। नतीजतन आरएंडपी रूलज और अलग से कैडर के प्रस्ताव पर सोमवार को होने जा रही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है। पता चला है कि सहायक वन रक्षकों के नए कैडर में चयनित होने वाले युवाओं के लिए पदोन्नति का प्रावधान भी किया है। इसके तहत आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के उपरांत उन्हें वनरक्षक बनाया जाएगा।
Next Story