
x
बड़ी खबर
Shimla. शिमला। पारा चढऩे के साथ ही प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं ने भी रफ्तार पकड़ी है। राज्य में महज 18 दिनों के भीतर ही जंगलों में आग लगने की 271 घटनाएं दर्ज हो चुकी है, जबकि फायर सीजन में अब तक कुल 404 आग की घटनाएं हुई है। हालांकि प्रदेश में फायर सीजन आरंभ होने के बाद 22 मई तक कुल 133 घटनाएं ही रिकार्ड हुई थी। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडी सर्किल प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां फायर सीजन के दौरान 120 जंगलों में आग की घटनाएं दर्ज हो चुकी है। इसके बाद धर्मशाला सर्किल में 104 घटनाएं सामने आईं। दोनों सर्किलों में कुल घटनाओं का आधे से अधिक हिस्सा दर्ज किया है। जंगलों में अधिकतर आग की घटनाओं के पीछे मानवीय लापरवाही अथवा चूक भी मानी जा रही है।
विभागीय आंकड़ों के तहत नाहन सर्किल में 57, हमीरपुर में 33 और चंबा में 25 वनाग्नि की घटनाएं मंगलवार शाम चार बजे तक दर्ज की गईं। वहीं शिमला और सोलन सर्किलों में 13-13 घटनाएं सामने आईं। बिलासपुर सर्किल में दस तथा वाइल्ड लाइफ साउथ सर्किल में नौ घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में चार और रामपुर सर्किल में केवल एक घटना रिकॉर्ड की गई। प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरेस्ट डा. संजय सूद का कहना है कि जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। विभागीय आंकड़ों के तहत फायर सीजन में मंगलवार शाम चार बजे तक वन विभाग के सर्किल मंडी में 120, धर्मशाला 104, नाहन 57, हमीरपुर 33, चंबा 25, शिमला 13, सोलन 13,बिलासपुर 10, वाइल्ड लाइफ साउथ नौ, जीएचएनपी कुल्लू चार और रामपुर में एक घटना दर्ज हुई है। इस तरह से सीजन में अब तक कुल 404 जंगल में आग की घटनाएं विभाग में दर्ज हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





