
x
Shimla. शिमला। हिमाचल में वन आवरण को बढ़ाने के लिए सुक्खू सरकार के मिशन 32 को धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने पूरी रणनीति बना ली है। इसके तहत पौधा रोपण के लिए क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है और बाकायदा वहां की भौगोलिक परिस्थतियों समेत मिट्टी अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाई जा रही है। विभाग अपने आईटी विंग और जीआईएस की मदद इसके लिए ले रहा है। पौधों का सवाईवल रेट बढ़े, इसके लिए विभाग ने यह पूरी तैयारी की है। जुलाई माह के शुरुआत में विभाग प्रदेश भर में पौधा रोपण अभियान आरंभ करेगा। इन दिनों विभाग मिशन 32 के लिए पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। वन विभाग ने मिशन 32 के तहत प्रदेश में वन आवरण को बढ़ाने के लिए इस वर्ष आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखा है। विभाग जुलाई माह के शुरुआत से पौधा रोपण अभियान को आरंभ करेगा।
जबकि अगस्त माह में यह अभियान पूरी तरह से गति पकड़ेगा। अहम है कि पौधा रोपण अभियान के लिए वन विभाग ने अपनी नर्सरियों में पौधों को तैयार किया है। मौजूदा समय में विभाग की राज्य भर में 580 के करीब नर्सरियों है और इनमें चालीस के करीब मॉर्डन है। नर्सरियों में विभाग दो से अढाई करोड़ पौधे तैयार करता है। विभाग द्वारा तैयार की गई रणनीति के तहत अभियान के दौरान क्षेत्र के अनुकूल पौधारोपण किया जाएगा। जबकि चौड़ी पत्ती, फ्रूट और औषधीय पौधों के साथ-साथ टॉल प्लांट को प्राथमिकता दी जाएगी। वन विभाग का कहना है कि बरसात शुरू होने के साथ ही प्रदेश में पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा। अगस्त माह में पौधा रोपण अभियान पीक पर रहेगा, जिसके बाद सर्दियों के मौसम में भी विभाग पौधा रोपण करता है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में प्रदेश का वन आवरण 29 प्रतिशत के आसपास है, जिससे बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य सुक्खू सरकार की ओर से निर्धारित किया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





