भारत

मनाली में हेलिपोर्ट को वन विभाग की मंजूरी, लोग खुश

Shantanu Roy
4 April 2025 4:30 PM IST
मनाली में हेलिपोर्ट को वन विभाग की मंजूरी, लोग खुश
x
Manali. मनाली। मनाली में ग्रीन टैक्स बेरियर के पास चौरी बिहाल में हेलिपोर्ट निर्माण के लिए वन अधिनियम के तहत स्टेज एक के तहत मंजूरी मिल गई ह। जिसके लिए मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का धन्यवाद करते हुए मनाली होटलियर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर, नप के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद नवीन तंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंस राज शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, शालीन पंचायत की पूर्व प्रधान मोनिका ठाकुर, मनाली ग्राम पंचायत की प्रधान मोनिका भारती, कांग्रेस सेवादल इंटक के प्रवक्ता डीआर जोशी, मनाली शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तारु नेगी, नगर ग्राम पंचायत नगर की पूर्व प्रधान सुषमा शर्मा, प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा,
ब्रान पंचायत
की प्रधान धनी देवी, शालीन पंचायत के प्रधान पदम, पंचायत समिति सदस्य शलीन पुष्पाए गोजरा पंचायत प्रधान हुकम ठाकुरए नासोगी पंचायत प्रधान दिले रामए सरसई पंचायत प्रधान सरला देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमदेव शर्मा ने आभार जताते हुए कहा है कि मनाली के पर्यटन के विकास के लिए हेली पोर्ट बनना जरूरी था, जिसके लिए भुवनेश्वर गौड़ के अथक प्रयासों से संभव हुआ है और मनाली के लिए एक मील का पत्थर सहित होगा। कहा कि भुवनेश्वर गौड़ के सकारात्मक भावना से किए कार्य के चलते वन विभाग से स्वयं हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द एनओसी ली। जिसके लिए मनालीवासी और मनाली के पर्यटन व्यव्यासी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का धन्यवाद करते हैं। कहा कि जल्द ही हेली पोर्ट का शिलान्यास होगा और जल्द बनकर तैयार होगा मनाली वासियों सहित मनाली में आने वाले देश विदेश से आने वाले सैलानियों को भी सुविधा मिलेगी।
Next Story