भारत

विदेशी राजदूत प्रदेश की खूबसूरती से होंगे रू-ब-रू

Shantanu Roy
19 Oct 2024 11:32 AM GMT
विदेशी राजदूत प्रदेश की खूबसूरती से होंगे रू-ब-रू
x
Kullu. कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार सत्ता पर आई तो सरकार ने यहां पर पर्यटन, हाइड्रो, डाटा स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग की ओर विशेष ध्यान दिया, ताकि इससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिक हालत बढ़ सके। इसके अलावा बाहरी देशों से जो राजदूत कुल्लू आए हैं। उन्हें भी हिमाचल की खूबसूरत वादियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और राजदूत भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करेंगे। ताकि इससे भारत के अलावा अन्य देशों में हिमाचल की खूबसूरती का प्रचार हो सके और यहां पर पर्यटन कारोबार को तेजी मिल सके। जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते मोहल में शुक्रवार को छह देश के राजदूतों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ब्रुनेई, उज्बेकिस्तान, तजाखस्तिान, रसिया, गुआना, कजाखस्तिान के
राजदूत शामिल थे।


इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा की गई। इस सम्मेलन में बाहरी देशों से आए राजदूतों को कुल्लू भी परंपरा, पहनावा तथा हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। वही, आपसी देश की संस्कृति के आदान-प्रदान को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजदूतों ने भी प्रदेश की संस्कृति को सराहा है और इस बात को भी स्वीकार किया है कि हिमाचल तथा उनके देश की बोली पहनावा काफी हद तक मिलते जुलते हैं। यहां उन्हें बिल्कुल भी अनजान सा महसूस नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि विदेशी राजदूतों के साथ हिमाचल प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के बारे में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद अब प्रदेश में सही मायने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।
Next Story