अगले 30 दिन ब्लॉक स्तर पर, राज्यों के स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर 'जय भारत सत्याग्रह' का आयोजन होगा: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस अब देशभर में जय भारत सत्याग्रह करने की तैयारी में है। इसे लेकर एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, अगले 30 दिनों में देश भर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से 'जय भारत सत्याग्रह' का आयोजन किया जाएगा। जब से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, तब से कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, सूरत कोर्ट से मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान ही उन्हें जमानत दे दी गई। लेकिन 2 साल की होने की वजह से लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई।
बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन: राहुल
अगले 30 दिन ब्लॉक स्तर पर, राज्यों के स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर 'जय भारत सत्याग्रह' का आयोजन होगा।- @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/vM1aDkFTCp
— Congress (@INCIndia) March 28, 2023
LIVE: Congress party briefing by Shri @kcvenugopalmp and Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. https://t.co/ifbW8siswn
— Congress (@INCIndia) March 28, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





