भारत

मशहूर गुपचुप-चाट गली में खाद्य विभाग की रेड, डीप फ्रीजर में सड़ा हुआ खाना था

Nil dhankar
26 Sept 2025 7:51 AM IST
मशहूर गुपचुप-चाट गली में खाद्य विभाग की रेड, डीप फ्रीजर में सड़ा हुआ खाना था
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। रेस्टोरेंट में खाना खाने से पहले वहां की साफ-सफाई की जानकारी होना बहुत जरूरी है। मशहूर रेस्टोरेंट में भी खराब तरीके से या पुरानी सब्जियों से खाना पकाया जा रहा है। यूपी के आगरा में सदर स्थित मशहूर चाट गली में गुरुवार दोपहर छावनी परिषद और स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने दो दर्जन से अधिक दुकानों और फूड काउंटर्स की जांच की। निरीक्षण में कई दुकानों के अंदर और बाहर भारी गंदगी मिली।

बताया जा रहा है कि एक रेस्टोरेंट के डीप फ्रीजर में सड़ा-गला भोजन रखा मिला। एक रेस्टोरेंट को टीम ने बंद करा दिया, तो कई रेस्टोरेंटों पर जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मेजर इंद्रायुद्ध बनर्जी के नेतृत्व में छावनी परिषद और स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की संयुक्त टीम दोपहर करीब तीन बजे आगरा में सदर स्थित मशहूर चाट गली में निरीक्षण के लिए पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

टीम को एक रेस्टोरेंट के डीप फ्रीजर में सड़ा-गला भोजन रखा मिला। उबले आलू और सब्जियां कई दिन पुरानी थीं, जिनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। मक्खियों की रोकथाम के कोई इंतजाम नहीं थे। दुकानों के बाहर नालियां गंदगी से अटी पड़ी थीं। वहां काम कर रहे कर्मचारियों का न तो स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था । टीम ने तत्काल प्रभाव से एक फास्ट फूड कॉर्नर रेटोरेंट को बंद करा दिया। अन्य कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। मेजर इंद्रायुद्ध बनर्जी ने बताया चाट गली की दुकानों में भविष्य में गंदगी मिली, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null