भारत

फूड डिलीवरी एजेंटों ने गरबा का लिया आनंद, किसी ने पगलू कहा तो किसी ने जल्दी ऑर्डर देने की लगाई गुहार

Nil dhankar
1 Oct 2025 8:01 AM IST
फूड डिलीवरी एजेंटों ने गरबा का लिया आनंद, किसी ने पगलू कहा तो किसी ने जल्दी ऑर्डर देने की लगाई गुहार
x
वीडियो वायरल

वायरल वीडियो। नवरात्रि 2025 का उत्सव पूरे भारत में जोरों पर है, शहर और कस्बे रंगों, संगीत और भक्ति से जगमगा रहे हैं. गरबा नाइट्स इस त्योहार का मुख्य आकर्षण केंद्र है. गरबा में एक साथ हजारों लोग सामुदायिक मैदानों और सांस्कृतिक जगहों पर इकट्ठा होकर डांडिया खेलते हैं और नवरात्रि मनाते हैं. नवरात्री के बीच गरबा के कई रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अभी हाल ही एक रील काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक साथ स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और जेप्टो डिलीवरी एजेंट नवरात्रि में गरबा करते नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर @vks_lohat अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "गरबा पगलू". वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ Swiggy, Zomato, Blinkit and Zepto डिलीवरी काफी खुश नजर आ रहे हैं. इन सब एजेंट ने गरबा के दौरान अपने-अपने कंपनी की ड्रेस भी पहन रखी है. इसके साथ ही पारंपरिक गरबा ट्रैक की धुनों पर पूरी तरह से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. काफी लोग समान रूप से एजेंट की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह अब तक का सबसे अच्छा नवरात्रि वीडियो है, ये लोग वाकई कमाल के हैं." एक अन्य ने लिखा, "डिलीवरी एजेंटों को भी त्योहार का आनंद लेना चाहिए और यह देखना बहुत खूबसूरत है." i_am_tapase नाम के यूजर ने लिखा- चार भाई चारों तबाही. _siddharth_sn09 नाम के यूजर ने लिखा- भाई मेरा ऑर्डर.


Next Story
null