
x
Jaisinghpur. जयसिंहपुर। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक गांव के लोगों की आकांक्षा और आशाओं के सामाजिक और सामूहिक कार्यों को करना उनकी विशेष प्राथमिकता है। यह बात गुरुवार को उन्होंने ग्राम पंचायत द्रम्मण के शिव मंदिर सुभाष नगर परिसर में 8.5 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित शेड के लोकार्पण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने पंचायत वासियों को मंदिर परिसर में बेहतर शेड निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर शेड निर्माण कार्य के लिए यह धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी। उन्होंने कहा किया कि इस कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया गया है।
जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सभी रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि आशापुरी से मल्ली सडक़ की टायरिंग कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है और जल्द ही इस सडक़ की टायरिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने इस क्षेत्र से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों और स्थानीय पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। इस दौरान आयुष मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





