
x
Chamba. चंबा। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने जिला के विभिन्न उपमंडलाधिकारियों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिला में चयनित 156 गांव में विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल करने के लिए क्लस्टर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित जनजातीय ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पोषण से जुड़ी योजनाओं का समन्वित रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि लक्षित समुदायों को समयबद्ध लाभ प्रदान किया जा सके। वह मंगलवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
केश रेप्सवाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इन चयनित गांव में एलपीजी गैस कनेक्शन की परिपूर्णता के लिए सर्वेक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही आयोजित होने कार्यक्रम के दौरान जन समुदाय की अधिक भागेदारी सुनिश्चित बनाने के लिए जिला विकास अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का भी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, पीएम मातृ वंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, एससीडी कार्ड, पीएम जन धन योजना, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेंशन योजनाएं व छात्रवृत्ति योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





