
x
Lucknow लखनऊ। दुबई से काठमांडू जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल लखनऊ से अनुमति मिलने के बाद फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या एफजेड-1595 को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में कुल 157 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लैंडिंग के बाद यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी बागडोगरा से दिल्ली जा रहे एक विमान की लखनऊ में सुपर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के उस विमान में धुआं देखे जाने के कारण यह कदम उठाया गया था। फिलहाल वह विमान लखनऊ एयरपोर्ट के पार्किंग नंबर 6 पर खड़ा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच हवा में धुएं की चेतावनी मिलने के बाद पायलट ने इस आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए पैन-पैन कॉल भी किया था। इसके बाद विमान की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 148 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के एवियोनिक्स बे में धुआं देखा गया, जिसके बाद पायलट ने ‘मेड-डे’ कॉल की बजाय ‘पैन-पैन’ कॉल की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया और फिर दूसरे विमान के जरिए दिल्ली भेजा गया। लैंडिंग के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान को ‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ घोषित किया गया, विमान को निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत के लिए स्थायी रूप से लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका गया है।
Tagsलखनऊ एयरपोर्टफ्लाईदुबईएफजेड-1595एयर इंडिया एक्सप्रेससुपर इमरजेंसी लैंडिंगपैन-पैन कॉलयात्री सुरक्षाखराब मौसमचौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाविमान निरीक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





