छत्तीसगढ़
किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
Shantanu Roy
31 March 2026 11:27 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम खम्हारडीह एवं सिरोली का महावीर जयंती पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्राम खम्हारडीह में चल रहे तालाब पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मानव दिवस (2431) की स्थिति, श्रमिकों के लिए पेयजल व्यवस्था, श्रम पंजीयन एवं कार्य समय को लेकर मजदूरों से सीधे संवाद किया। साथ ही श्रमिक पाठ, बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी योजना एवं राशन कार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने गांव के सचिव से आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महतारी वंदन योजना और सोख्ता गड्ढों की प्रगति पर भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि गांव में 100 से अधिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर ने पाम ट्री का पौधारोपण भी किया।
कलेक्टर ने ग्राम सिरोली का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर कृषि कार्यों की स्थिति जाना। किसान गीता सिंह सिदार द्वारा डेढ़ एकड़ में की जा रही मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया गया। गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। किसानों ने नर्मदा तालाब से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर स्वयं किसानों के साथ कच्चे पहाड़ी मार्ग से पैदल चलते हुए तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। किसानों ने बताया कि तालाब का लगभग 80 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता है। लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस तालाब के आसपास करीब 300 एकड़ कृषि भूमि स्थित है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने चेक डेम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ सारंगढ़ को दिए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





