भारत

एयरपोर्ट में आज दोपहर से उड़ाने बंद, भारत में चक्रवात रेमल को लेकर मौसम विभाग अलर्ट पर

Nilmani Pal
26 May 2024 1:20 AM GMT
एयरपोर्ट में आज दोपहर से उड़ाने बंद, भारत में चक्रवात रेमल को लेकर मौसम विभाग अलर्ट पर
x
ब्रेकिंग

दिल्ली/बंगाल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अत्यधिक सावधानी के तौर पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानें बंद करने का फैसला किया है। शटडाउन के कारण 394 उड़ानें रद्द हो जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, उन्हें एयरलाइंस रिफंड कर देगी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "मौसम विभाग ने 93-111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके कारण लैंडिंग और उड़ान भरने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।''

बता दें कि बंगाल के समुद्र तटों पर चक्रवात रेमल के कारण 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, केरल और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इन प्रदेशों में सात दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है।


Next Story