भारत

कुल्लू के हुरला नाला में बाढ़, पुल बहा, गड़सा घाटी में बारिश से तबाही

Shantanu Roy
8 July 2026 4:31 PM IST
कुल्लू के हुरला नाला में बाढ़, पुल बहा, गड़सा घाटी में बारिश से तबाही
x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में मंगलवार शाम अचानक मौसम खराब होने से भारी बारिश हुई। गड़सा घाटी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पारली क्षेत्र में भयंकर बारिश के कारण हुरला नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाढ़ की चपेट में आने से राउली पुल बह गया। बताया जा रहा है कि यह नाला मनिहार क्षेत्र से होकर बहता है। तेज बारिश के बाद नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया और जलस्तर बढऩे से आगे जाकर भारी तबाही मचाई। ग्राम पंचायत पारली के पूर्व प्रधान किशन चंद ठाकुर और क्षेत्रवासी लीलाधर ने बताया कि मंगलवार शाम हुई भारी बारिश से हुरला नाला उफान पर आ गया। इससे राउली पुल बह जाने के कारण राउली और बूगा गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। पुल बह जाने से दोनों गांवों के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। बारिश ने गड़सा घाटी के लोगों को डरा दिया। आगामी मानसून को लेकर लोग और चिंतित हो गए हैं।
Next Story