भारत

चंबा में पांच युवाओं को मिला रोजगार

Shantanu Roy
17 April 2025 5:47 PM IST
चंबा में पांच युवाओं को मिला रोजगार
x
Chamba. चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से बुधवार को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस इंटरव्यू में कुल पांच युवाओं ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इन सभी युवाओं का चयन कर लिया है। अब ये अभ्यर्थी वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी में अपनी सेवाएं देंगे। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अब 17 अप्रैल को रोजगार उप कार्यालय तीसा में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भी वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी द्वारा 50 पद भरे
जाएंगे।

इंटरव्यू के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 19 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को 12,000 रुपए वेतन और अन्य वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। आवेदकों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंनेे बताया कि इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर तीसा में उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर संपर्क किया जा सकता है।
Next Story