भारत

पंजाब की दो लड़कियों समेत पांच लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Jun 2026 5:04 PM IST
पंजाब की दो लड़कियों समेत पांच लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार
x
Hamirpur. हमीरपुर। पुलिस ने दो लड़कियों सहित कुल पांच युवाओं से चिट्टा बरामद किया है। शुक्रवार को थाना नादौन पुलिस की टीम द्वारा तरेटी गांव में गश्त के दौरान हाई स्कूल तरेटी के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे पांच व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ तथा प्रारंभिक रूप से सभी व्यक्ति नशे की अवस्था में प्रतीत हुए। मौके पर खड़ी गाड़ी की तलाशी लेने पर दो पारदर्शी पन्नियों में भूरे सफेद रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तोलने पर कुल मात्रा 1.40 ग्राम
चिट्टा पाई गई।


इसके अतिरिक्त काले रंग के पर्स से पहचान दस्तावेज, नकदी एवं जले हुए नोट भी बरामद हुए। बरामद सामग्री को नियमानुसार सील कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले में कुशल कुमार निवासी भूम्पल नादौन, अंकित निवासी जलाड़ी, पंकज कौडल निवासी भड़ोली जिला कांगड़ा, अमरजोत निवासी होशियारपुर, तमन्ना निवासी जालंधर के विरुद्ध थाना नादौन में दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि कुछ युवाओं से चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Next Story