भारत

Crime: वन अधिकारी की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, आवाज कम करने को कहा तो हुई बहस

jantaserishta.com
22 Jun 2024 4:54 PM IST
Crime: वन अधिकारी की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, आवाज कम करने को कहा तो हुई बहस
x
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यादगीर: कर्नाटक के यादगीर जिले में पिछले दिनों शराब के नशे में धुत लोगों ने एक वन अधिकारी की हत्या कर दी थी। अब इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शाहपुर कस्बे के मोतागी बार और रेस्तरां में 5 जून को हुई घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान शाहपुर के वन अधिकारी महेश कनकट्टी के रूप में हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू, रेखू नाइक, तारा सिंह, नरसिंह और प्रकाश के रूप में हुई है। रेस्तरां में शराबी चिल्ला रहे थे और हंगामा कर रहे थे। उन्हें शोर कम करने को कहने के लिए महेश कनकट्टी रेस्तरां में गए थे।
महेश कनकट्टी ने जब शराब के नशे में धुत लोगों से आवाज कम करने को कहा तो उनमें बहस शुरू हो गई। उन्होंने उन पर लकड़ी डंडे से हमला कर दिया और लात-घूंसों से पीटा। महेश के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story