छत्तीसगढ़

chhattisgarh news: एक ही परिवार के 4 लोगों ने की देहदान की घोषणा

Nil dhankar
22 Jun 2024 4:43 PM IST
chhattisgarh news: एक ही परिवार के 4 लोगों ने की देहदान की घोषणा
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग durg news। रूआबांधा स्थित मोहन वोडीतेलवार ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मानसी वोडी तेलवार एवं अपनी साली रंजना एवं उनके सुपुत्र हर्षल के साथ अपने देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,राकेश पंड्या, सुरेश जैन ,हरमन दुलई, रितेश जैन को सौंपी।

declaration of body donation देहदान की घोषणा करते हुए मोहन वोडीतेलवार ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनके परिवार की आँखों से लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से हमारी इच्छा पूर्ण हुई। मानसी वोडी तेलवार ने कहा आर्य समाज के समाज सुधार के कार्यक्रम से प्रभावित हो कर उनके परिवार ने देहदान का निर्णय लिया है।सुरेश जैन ने कहा वोडीतेलवार परिवार समाज का प्रतिष्ठित परिवार है अतः वोडीतेलवार परिवार के सदस्यों के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।

chhattisgarh news नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं।

Next Story