भारत
पौंग झील में अवैध शिकार और अंडरसाइज जाल लगाने पर मत्स्य विभाग की पैनी नजर
Shantanu Roy
3 Feb 2025 12:01 PM GMT
x
Jawali. जवाली। पौंग झील में अंडर साइज जाल लगाने, दिन में जाल लगाकर मछली शिकार करने व अवैध रूप से ही रहे मछली शिकार को रोकने के लिए मत्स्य विभाग ने कमर कस ली है। फिशरीज ऑफिसर पंकज पटियाल व टीम द्वारा लगातार मोटरबोट से झील का निरीक्षण किया जा रहा है। पिछले सात दिनों में मत्स्य विभाग ने दिन के समय जाल लगाकर अवैध तरीके से मछली शिकार के 12 केस पकड़े हैं तथा अंडरसाइज 13 जाल जब्त किए हैं।
वर्ष 2024-25 में अवैध मत्स्य आखेट के 284 केस पकड़े जा चुके हैं तथा इनसे 174640 रुपए मुआवजा वसूला गया है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पौंग झील में अंडरसाइज जाल लगाने व दिन के समय अवैध तरीके से मछली शिकार करने की शिकायत मिल रही थीं जिस पर विभाग की टीम झील में लगातार गश्त लगा रही है। पिछले सात दिनों में 12 केस पकड़े हैं तथा 13 जाल जब्त किए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Shantanu Roy
Next Story