
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मछली लादकर ले जा रही एक टाटा पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें लदी सैकड़ों मछलियां हाईवे पर दूर तक फैल गईं।
इससे सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर मछली बटोरी और बोरों-बर्तनों में भरकर अपने घरों को ले गए। हाईवे पर मछली फैलने और ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
यूपी–
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 29, 2025
कानपुर में मछलियों से लदी पिकअप पलट गई, लोग सड़क से मछलियों को बटोरकर ले गए !! pic.twitter.com/OtHus4dHni
Next Story





