भारत

बिहार में पहले चरण का मतदान आज

Nilmani Pal
6 Nov 2025 6:43 AM IST
बिहार में पहले चरण का मतदान आज
x

पटना। बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा, जहां 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे. मुख्य मुकाबला तेजस्वी यादव (रागहोपुर) और सम्राट चौधरी (तारापुर) के बीच है. कई मंत्री और दिग्गज नेता मैदान में हैं, जिनमें विजय कुमार सिन्हा और मंगल पांडे शामिल हैं. मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब और फिल्मी सितारे खेसारी लाल यादव भी चर्चित चेहरों में हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं. इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.




Next Story
null