भारत

चोर ने अधिकारी का किया था मर्डर, खुलासा

Nilmani Pal
6 Nov 2025 6:14 AM IST
चोर ने अधिकारी का किया था मर्डर, खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। रोहिणी जिले में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. बीगमपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान 59 वर्षीय सुरेश कुमार राठी के रूप में हुई थी, जो दिल्ली जल बोर्ड में सहायक अभियंता थे. उनकी हत्या 31 अक्टूबर की रात घर में घुसकर लूटपाट के दौरान की गई थी.

पुलिस के अनुसार, हत्या का मामला दर्ज होने के बाद कई टीम बनाई गईं. जांच टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी की पहचान बंटी पुत्र दिवान सिंह के रूप में हुई. आरोपी 44 वर्ष का है और अमन विहार के लखी राम पार्क इलाके का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली. जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही मृतक के संपर्क में आया था और उसने लूट की योजना बनाई थी. वारदात की रात उसने राठी की हत्या कर घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया था.

पुलिस ने लूटे गए सभी जेवरात और नकदी बरामद कर ली है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी तीन मामलों में शामिल रहा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है. मामला अभी जांच में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Story