भारत

मशोबरा में महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र

Shantanu Roy
8 Jun 2026 4:22 PM IST
मशोबरा में महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक नई दिशा देते हुए राज्य सरकार महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र शुरू करने जा रही है। नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र नाम से स्थापित यह केंद्र शिमला के मशोबरा में शुरू होगा, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आठ जून को करेंगे। राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुरू किया जा रहा यह केंद्र प्रदेश में नशे से प्रभावित महिलाओं को उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक पुनःस्थापना की
सुविधाएं प्रदान करेगा।


‘नवजीवन’ केंद्र का संचालन और दैनिक प्रबंधन हिमाचल पुलिस के जिम्मे होगा। पुलिस केवल नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। केंद्र में प्रशिक्षित विशेषज्ञों, और परामर्शदाताओं की सहायता से महिलाओं को आधुनिक और वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र में तीन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। पहले चरण में नशे की लत से जूझ रही महिलाओं को चिकित्सा सहायता और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।
Next Story