भारत

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से पहली मौत, देश भर में कुल मामले बढ़कर 2,284 हुए, कर्नाटक में 149 नए केस मिले

Khushboo Dhruw
5 Jan 2022 5:13 PM GMT
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से पहली मौत, देश भर में कुल मामले बढ़कर 2,284 हुए, कर्नाटक में 149 नए केस मिले
x
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से पहली मौत हुई है। राजस्थान के उदयपुर में बुजुर्ग की इस वैरिएंट से जान गई है। देश भर में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से पहली मौत हुई है। राजस्थान के उदयपुर में बुजुर्ग की इस वैरिएंट से जान गई है। देश भर में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को कर्नाटक में 149 नए मामले पाए गए। पूरे देश में अब तक 22 सौ से ज्यादा ओमिक्रोन के मामले मिल चुके हैं। अब तक देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के कुल 2,284 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से 828 रिकवर हो चुके हैं।

किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले
राज्य - कुल मामले - स्वस्थ हुए
महाराष्ट्र - 653 - 259
दिल्ली - 464 - 57
कर्नाटक - 226 - 18
केरल - 185 - 58
राजस्थान - 174 - 88
गुजरात - 154 - 95
तमिलनाडु- 121 - 108
तेलंगाना - 84 - 32
हरियाणा - 71 - 59
ओडिशा - 37 - 4
उत्तर प्रदेश - 31 - 4
आंध्र प्रदेश- 24 - 6
बंगाल - 20 - 4
मध्य प्रदेश 9 - 9
उत्तराखंड - 8 - 5
गोवा 5 - 1
मेघालय 5 - 0
चंडीगढ़ - 3 - 2
जम्मू-कश्मीर - 3 - 3
अंडमान 2 - 0
पंजाब 2 - 2
हिमाचल 1 - 1
लद्दाख - 1 - 1
मणिपुर 1 - 1
(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक उदयपुर में 73 वर्षीय व्यक्ति की 31 दिसंबर को मौत हो गई थी। कोरोना से संक्रमित शुगर और हाइपरटेंस से ग्रस्त बुजुर्ग की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया था। उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में उनके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग को 15 दिसंबर को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। बाद में 21 और 30 दिसंबर को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव भी आई थी।
इससे पहले महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में भी पिछले महीने एक व्यक्ति के ओमिक्रोन से मौत की खबर आई थी। परंतु, आधिकारिक तौर पर उसकी ओमिक्रोन से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। देश भर में ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके कुल 2,284 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से 828 ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और केरल में सबसे अधिक केस मिले हैं।


Next Story