भारत

बच्चों की लड़ाई में हो गई फायरिंग, युवा नेता समेत 2 गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 March 2026 7:50 AM IST
बच्चों की लड़ाई में हो गई फायरिंग, युवा नेता समेत 2 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के पीर पहाड़ गांव में गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर रहे दो लोगों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में आरजेडी के पूर्व प्रधान महासचिव सह पूर्व मुखिया संतोष यादव और रविश यादव शामिल है. जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोग फरार हैं.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दरअसल यह पूरी घटना सोमवार देर शाम की है, जब बच्चों-बच्चों के बीच हुई लड़ाई गोलीबारी तक पहुंच गई. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह दो व्यक्ति गुस्से में गाली-गलौज के साथ एक के बाद एक फायरिंग कर रहे हैं. वहीं मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच की गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिसमें दो आरोपी संतोष यादव और रविश यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. यह पूरा विवाद बच्चों को लेकर था जिसमें फायरिंग की घटना हुई है.

Next Story
null