भारत

होटल में फायरिंग, होटल संचालक और उसके पार्टनर का Murder, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
23 Jun 2024 10:43 AM IST
होटल में फायरिंग, होटल संचालक और उसके पार्टनर का Murder, इलाके में हड़कंप
x
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा (Koderma) में होटल संचालक और उसके पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. वारदात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड के पास शांति मोटल रेस्टोरेंट का है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय 5 बजे एक कार से चार युवक शांति मोटल रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उन युवकों ने शराब भी पी थी.
खाने-पीने के बाद जब होटल का बिल आया तो पैसों के भुगतान को लेकर होटल संचालक के साथ युवकों की कहासुनी होने लगी. काफी देर तक बहस के बाद मामला रफादफा हो गया.
इसके बाद चारों युवक वहां से चले गए. रात के तकरीबन 8:30 बजे तीनों युवक होटल में फिर आ गए और दनादन फायरिंग करने लगे. इस दौरान होटल संचालक राजन और उसके पार्टनर नसीम को गोली लग गई. गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. घटना के बाद काफी देर तक रांची-पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा. लोगों का कहना है कि होटल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story