भारत
ठेले वाले को मौलाना ने बनाया निशाना, घर से सोना निकालने के नाम पर लगाया चूना
jantaserishta.com
23 Jun 2024 10:28 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
उसकी पिटाई कर दी।
रातू: झारखंड के रांची के रातू थाना क्षेत्र के केशवनगर निवासी ठेलावाले अशोक साहू और उसकी पत्नी ललिता देवी से एक मौलाना अयूब हरियाणा निवासी ने 3.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। बताया जाता है कि मौलाना घर से डेढ़ करोड़ रुपए का सोना निकालने के नाम पर रुपए की ठगी की है।
ठगी में मौलाना का साथ उसका साला सहमत अंसारी और ठगी का शिकार अशोक साहू के चचेरे ससुर विजय साहू ने भी दिया। शनिवार को सोना निकालने का दिन था, परंतु मौलाना केशवनगर आया और सोना निकालने से इनकार कर दिया। इसके बाद अशोक साहू की पत्नी ललिता देवी ने उसकी पिटाई कर दी।
इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा उसने कहा कि रुको मैं आदमी लेकर आ रहा हूं तो उसकी भी स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी रातू थाना को दी गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पीड़ित अशोक साहू ने बताया कि 10 माह पहले अगस्त में मेरी मुलाकात मौलाना अयूब से हुई, उसके साथ मेरा चचेरा ससुर भी साथ था। दोनों ने जादू-टोना का भय दिखाकर 3.40 लाख रुपये ले लिया। मौलाना ने कहा डेढ़ करोड़ रुपये का सोना तुम्हारे घर से निकाल कर देंगे। इसके बाद घर में आठ फीट गड्ढा करवा कर उसमें एक घड़ा डाला, जिसे कभी नहीं निकालने की बात कही उसने कहा कि घड़ा हम ही निकालेंगे।
शनिवार को सोना निकालने के लिए आया फिर उसने कहा कि आज सोना नहीं निकलेगा अभी 15 दिन और लगेगा। उसकी बातों से ठगी का शिकार परिवार गुस्से में आ गया और मौलाना अयूब, सहमत अंसारी और विजय साहू की पिटाई कर दी।
साला के साथ मांडर में रहता है मौलाना पीड़ित अशोक साहू के अनुसार मौलाना अयूब अभी मांडर के किसी गांव में अपने साला के साथ रहता है। उसके पास तीन आधार कार्ड है, किसी में उसका पता हरियाणा, किसी में दिल्ली और तीसरे में शायद झारखंड या बंगाल है। इस मामले की रातू पुलिस जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





