भारत

सरकारी हॉस्पिटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई फायरिंग, एक बदमाश मारा गया

Nil dhankar
3 April 2024 7:40 AM IST
सरकारी हॉस्पिटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई फायरिंग, एक बदमाश मारा गया
x
वीडियो

जम्मू। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) परिसर में देर रात करीब साढ़े दस बजे एक सफेद रंग के वाहन में सवार एक गैंगस्टर ने वहां पहले से ही रामगढ़ पुलिस के पीएसआई द्वारा लगाये गए नाके को देख उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।जिससे पीएसई दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं इस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर जीएमसी परिसर में इस घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से एसएसपी शिवदीप सिंह जंवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गए,इससे पहले फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हाे गए।उधर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए पीएसआई दीपक शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट में शिफ्ट किया है। उसके सिर पर गंभीर चोंटे आई हैं।

इसी बीच पुलिस ने हमलावरों को दबोचने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है ताकि हमलावर कहीं से भागने का प्रयास न कर पाये।मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के मृतक सदस्य के शव को जीएमसी कठुआ में ही रखा गया है,जिसकी मौके पर पहचान नहीं की गई है।


Next Story