भारत

सर्विस राइफल छीनने की कोशिश के बाद फायरिंग, ऑटो चालक ढेर, जवान भी घायल

jantaserishta.com
17 July 2026 9:12 AM IST
सर्विस राइफल छीनने की कोशिश के बाद फायरिंग, ऑटो चालक ढेर, जवान भी घायल
x
इंटरनेट बंद.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह इलाके में मंगलवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी के चार जवान घायल हो गए. मृतक की पहचान आरिफ हुसैन के नाम से हुई है जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है.
पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लिया है. घटना के बाद भदरवाह शहर में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसओजी की एक टीम ने जाई गंडोह रोड पर घात लगाकर तैनाती की थी. यह इलाका भदरवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर ऊंचाई पर स्थित है. यहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी.
रात करीब ढाई बजे टीम ने एक युवक को रोका. आरोप है कि इस युवक ने जवानों पर हमला किया और उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि इसी झड़प के दौरान एक जवान ने गोली चला दी. गोली लगने से युवक घायल हो गया वहीं झड़प में चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए. सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भदरवाह ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा भेजा गया. वहां इलाज के दौरान आरिफ हुसैन की मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि उसका इस घटना से क्या संबंध है यह अभी साफ नहीं हो पाया है. मामले की आगे जांच जारी है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. भदरवाह शहर में सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है. वहीं सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story