BREAKING: चीरवा टनल में आतिशबाजी, तेज रफ्तार वाहनों के बीच खतरे में पड़ी जान

हाईवे टनल के अंदर बीच सड़क पर गाड़ी रोककर फोड़े पटाखे, दूसरों की जान डाली खतरे में! राजस्थान के Udaipur में नेशनल हाईवे-58 पर स्थित Chirwa Tunnel में एक परिवार अपनी सफेद कार को टनल के अंदर बीच सड़क पर रोककर पटाखे फोड़ता है. पटाखों की चिंगारी और धुएं के बीच वहां से तेज रफ्तार गाड़ियां गुजर रही हैं, जिन्हें अचानक कट मारकर अपनी और उन लोगों की जान बचानी पड़ती है. टनल एक बंद जगह होती है,जहाँ वेंटिलेशन सीमित होता है. ऐसे में पटाखों का घना धुआं तुरंत बाहर नहीं निकल पाता और विजिबिलिटी को खत्म कर देता है, जिससे पीछे से आ रही गाड़ियों के आपस में टकराने का बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. सोचिए कि कितने गैर जिम्मेदार और ज़ाहिल लोग हैं. हाईवे टनल के अंदर आप गाड़ी भी नहीं रोक सकते और मुर्खताओं से भरा ये परिवार वहां आतिशबाजी कर बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है.
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) November 14, 2026





