नक्सली हिंसा से विकास की नई उड़ान तक: बदल रहा छत्तीसगढ़, बस्तर लिख रहा समृद्धि की नई इबारत

रायपुर : कभी नक्सली हिंसा और संघर्ष की चुनौती से जूझने वाला छत्तीसगढ़ आज शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेलने वाले प्रदेश में अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और विकासोन्मुख योजनाओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। विशेष रूप से बस्तर में विकास, संस्कृति, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की उम्मीद मजबूत हुई है।
बस्तर में विकास के साथ संस्कृति को नई पहचान
राष्ट्रपति मुर्मु ने सराही छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा
सुरक्षा कैंप बने 'विश्वास केंद्र'
बीजापुर के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली (पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली) जैसे क्षेत्रों में लगभग चार दशकों बाद साप्ताहिक बाजार फिर से शुरू हुए हैं और अब देर रात तक जनजीवन सामान्य रहता है। सुदूर गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए हजारों किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है। 'हर घर जल' योजना, बिजली और नए मोबाइल टॉवरों से दूरस्थ अंचलों में संपर्क आसान हुआ है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों और स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के ज़रिए स्वरोज़गार के अवसर दिए जा रहे हैं, जबकि आत्मसमर्पण करने वालों के बच्चों को 12वीं कक्षा तक मुफ़्त शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ सबसे पिछड़े और दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों और नई पुनर्वास नीतियों के चलते 2025 और 2026 में ऐतिहासिक स्तर पर सामूहिक आत्मसमर्पण (सरेंडर) हुए हैं। 17 अक्टूबर, 2025, जगदलपुर के बस्तर में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, यह न केवल छत्तीसगढ़ में, बल्कि पूरे देश के इतिहास में एक ही दिन में हुआ सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण है। माड़ डिवीजन के इन नक्सलियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में AK-47 और SLR सहित 153 अत्याधुनिक हथियार सौंपे थे। 16 अक्टूबर, 2025, बस्तर संभाग में एक ही दिन में 170 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद, इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर को नक्सल-मुक्त घोषित कर दिया। इसके एक दिन पहले यानि 15 अक्टूबर को 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। 'पूना नारकोम' (पूना मार्गम) पहल के तहत, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर के 108 नक्सली कैडरों ने आत्मसमर्पण किया; इनकी गिरफ्तारी पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 24 सितंबर 2025 में दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों ने हथियार डाले थे। 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर, बीजापुर जिले में 103 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया; इनमें से 49 लोगों के सिर पर कुल 1.06 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।





