
x
Amb. अंब। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा लोअर और कैलाशनगर गांव सोमवार को उस समय त्रासदी का साक्षी बन गए। जब दोपहर करीब एक बजे अचानक खेतों में भीषण आग भडक़ गई। इस आगजनी में करीब 300 कनाल गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत चंद मिनटों में बर्बाद हो गई। आगजनी से गोंदपुर बनेहड़ा लोअर के सूबेदार प्रीतम सिंह, सुदर्शन सिंह, जसवीर सिंह, अजय चौहान, सोमनाथ चौहान, पवन कुमार, जीत सिंह, सुखविंदर सिंह, दलवीर सिंह, संदीप चौहान, दीपक चौहान, जरनैल सिंह, गुरभज सिंह, नरदेव सिंह, वास देव, प्रीतम नरियाल, राजिव कुमार, रावी कुमार, कश्मीर सिंह, तिलक भोगल, विजय भोगल चिमनी देवी जबकि कैलाशनगर गांव में नरेंद्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, मनिन्द्र सिंह, हरमेल सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप शर्मा, प्रीतम सिंह, जीत सिंह, गुरवचन सिंह, कुलदीप सिंह,संजीव कुमार, पवन कुमार, अर्जू आदि किसानों की फसल जली है।
विधायक राकेश कालिया जो किसी अन्य कार्यक्रम के चलते मौके पर नहीं पहुंच सके। उन्होंने इस घटना पर संवेदना जताई। साथ ही नायब तहसीलदार घनारी को तत्काल नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और जल्द पीडि़त किसानों से मिलने की बात कही। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और पीडि़त किसानों को ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीडि़तों शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाये। वहीं, नायब तहसीलदार घनारी प्रवीण शर्मा, कानूनगो जय गोपाल शर्मा, पटवारी विपन शर्मा, कृष्ण देव भंजाल, पवन कुमार नकड़ोह सहित पूरी राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन शुरू किया। तहसीलदार कुल्ताज सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। जबकि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँच नुक्सान का आकलन कर रही है। बनेहड़ा के एक किसान की आंखें नम थीं। जब वह राख में बदल चुके गेहूं के खेत को देख रहा था। उसने कहा कि साल भर की मेहनत, कर्ज, उम्मीदें सब कुछ जल गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





